INDIA गठबंधन की महाबैठक में 5 बड़े फैसले, पेपर लीक से लेकर SIR तक केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting: आज 8 जून को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भारत के सभी विपक्षी दलों की एक महाबैठक हुई, जिसमें INDIA गठबंधन समेत कई पार्टियाँ और निर्दलीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, मल्लिकार्जुन खडगे, सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल समेत 25 अलग-अलग पार्टियों के 34 नेता शामिल हुए।
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई, जो 2 घंटे से भी ज्यादा देर तक चली। बैठक के बाद 3 बजे INDIA ब्लॉक की प्रेस कांफ्रेंस हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खडगे ने बताया कि सभी दलों के नेताओं की 5 मुद्दों पर सहमति बनी है, जिनको लेकर विपक्ष आगे की कार्रवाई करेगा।
- चुनाव के दौरान SIR के मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा जाएगा।
- परीक्षाओं, पेपर लीक और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने की मांग।
- बेरोज़गारी, महंगाई, आर्थिक समस्या और किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार से एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की जाएगी।
- INDIA ब्लॉक की हर 2 महीनों में बैठक होगी, जिसमें सभी शामिल होंगे। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी।
- जब भी संसद सत्र चलेगा, तब सत्र के दौरान हर रोज़ नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में सभी नेताओं की बैठक होगी।
इसी के दौरान मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार संविधान पर हमला कर रही है। साथ ही, भारत की विभिन्न जाँच एजेंसियों को अपने फायदे के लिए और विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। कहा कि 17 अप्रैल 2026 को जिस तरह विपक्ष के सभी नेताओं ने एकजुट होकर लोकसभा में परिसीमन विधायक को पारित नहीं होने दिया, इसी एकता को आगे भी बनाए रखने की ज़रुरत है।
इस लिंक को शेयर करें

